डॉ. ज़ैदी के वर्तमान लेख
विटामिन डी इतना अधिक महत्वपूर्ण क्यों है?
विटामिन डी की कमी और हृदयरोगों के बीच संपर्क कड़ी हेतु वैज्ञानिक साक्ष्य
विटामिन डी की कमी और कैंसर के बीच संपर्क कड़ी हेतु वैज्ञानिक साक्ष्यr
Press
By
Sarfraz Zaidi
Arch Intern Med. 2009;169(13):1246-47.
Official Journal of the American Medical Association.
डॉ. ज़ैदी के वीडियो
कृपया यू ट्यूब पर डॉ. ज़ैदी के शैक्षिक वीडियो का अवलोकन करें।
इनसुलिन प्रतिरोध और विटामिन डी की कमी: हृदय रोगों का मुख्य कारण।
विटामिन डी और जटिल किस्म की थकान, फाइब्रोमायलजिया, बदन दर्द
डॉ. जैदी की अन्य वेबसाइट
डायबिटीज का स्पेशलिस्ट एंडोक्रिनोलॉजिस्ट होता है। एंडोक्रिनोलॉजिस्ट ऐसा डॉक्टर होता है जिसने एमडी (अथवा एमबीबीएस) की परीक्षा उत्तीर्ण कर रखी हो और जिसके पास इंटरनल मेडीसन में किसी अस्पताल से 3 साल का गहन पोस्ट ग्रेजुएट प्रशिक्षण का अनुभव होता है। इसके बाद उसे एंडोक्रिनोलॉजी, डायबिटीज और मेटाबोलिज्म में 2 साल का अलग से गहन प्रशिक्षण पूरा करना होता है।
सरफराज ज़ैदी, एमडी अमरीका के जाने पहचाने एंडोक्रिनोलॉजिस्ट हैं। वे डायबिटीज, प्री-डायबिटीज, थाइराइड, विटामिन डी, ओस्टियोपोरोसिस तथा इंडोक्रिन से संबंधित अन्य रोगों के विशेषज्ञ हैं।
डॉ. ज़ैदी थाउजेंड्स ओक्स, केलीफोर्निया में जमीला डायबिटीज एंड एंडोक्राइन मेडिकल सेंटर के डायरेक्टर हैं। वे यूनीवर्सिटी ऑफ केलीफोर्निया, लॉस एजिल्स (यूसीएलए) में मेडिसन के सहायक क्लीनिकल प्रोफेसर भी हैं।
डायबिटीज के रोगियों के उपचार के लिए डॉ. ज़ैदी का नया दृष्टिकोण
डॉ. ज़ैदी ने डायबिटीज के रोगियों के उपचार के लिए एक नया दृष्टिकोण विकसित किया है। अप्रत्याशित परिणाम दृष्टिगोचर करने वाले इस दृष्टिकोण से डायबिटीज के हज़ारों रोगियों को लाभ प्राप्त हुआ है। जो लोग उनके इस दृष्टिकोण को अपनाते हैं उन्हें निम्नलिखित लाभ मिलते है:-
www.DiabetesSpecialist.com. अपनी वेबसाइट पर लोगों द्वारा बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों का वे उत्तर भी देते हैं। डायबिटीज के बारे में वे अपने नए अध्ययनों और दवाईयों से भी अवगत कराते रहते हैं।
डॉ. ज़ैदी ने डायबिटीज की अपनी लोकप्रिय पुस्तिका ''टेक चार्ज ऑफ योर डायबिटीज'' में अपने इस नए दृष्टिकोण की व्याख्या की है।
डॉ. ज़ैदी खुले दिमाग वाले फिजिशियन हैं। वे अपने रोगियों की मदद करने के लिए सभी संभावित साधनों के बारे में सोचते भी है। इसलिए वे न केवल चिकित्सा के आधुनिक दृष्टिकोण को प्रोन्नत करते हैं बल्कि विटामिन, जड़ी-बूटी, मस्तिष्क-शरीर के संबंधों के इर्द-गिर्द योग तथा अन्य तकनीकों का भी स्वागत करते हैं।
डॉ. ज़ैदी विखंडित दृष्टिकोण की अपेक्षा विस्तृत दृष्टिकोण में विश्वास करते हैं।
गहन शोध के बाद डॉ. ज़ैदी ने डायबिटीज के रोगियों के लिए विटामिन/जड़ी-बूटी से तैयार की गई एक विशेष दवा बनाई है, जिसका नाम ग्लूप्राइड मल्टी है । डायबिटीज के रोगियों को राहत दिलाने वाली इस बहु विटामिन औषधि से हज़ारों लोगों को फायदा हुआ है।
विटामिन डी के अद्भुत स्वास्थ्य लाभों की पहचान करने वाले लोगों में डॉ. ज़ैदी का नाम भी आता है। आज दुनिया में लगभग हर कोई व्यक्ति विटामिन डी के कुपोषण का शिकार हो रहा है। डायबिटीज के ज्यादातर मरीजों में विटामिन डी की कमी और डायबिटीज के बीच पाए जाने वाले सशक्त संबंधों की जागरूकता नहीं पाई जाती है। डॉ. ज़ैदी अपनी नई पुस्तक ''पॉवर ऑफ विटामिन डी'' में विटामिन डी के स्तर पर जानकारी के अतिरिक्त विटामिन डी की बहुमूल्य सूचना, इसके उपचार तथा प्रतिरोधी क्षमता की चर्चा करते हैं।
वेबसाइट पर समस्त सूचना आपको अंग्रेजी में दिखाई देगी और हमसे किया जाने वाला समस्त पत्राचार भी अंग्रेजी में किया जाना चाहिए।
प्रवेश करने के लिए यहां क्लिक करें!
Copyright © 1999-2011 All rights reserved.